किसानो और गरीबों के हित में खोले जा रहे हैं सकिपा क्षेत्रीय कार्यालय…. अजय सोनी
कौशाम्बी–
बुधवार को सिराथू ब्लॉक के अफजलपुरवारी बाजार में समर्थ किसान पार्टी के नए क्षेत्रीय कार्यालय का विधि विधान से पूजन कर नारियल फोड़कर और लड्डू बांटकर शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर पार्टी प्रमुख अजय सोनी ने सर्वप्रथम गंगाजल, धूप, दीप, नैवेद्य, पुष्प, अक्षत और भोग लगाकर कार्यालय का पूजन किया। तत्पश्चात नारियल फोड़कर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अजय सोनी जिंदाबाद जिंदाबाद और समर्थ किसान पार्टी जिंदाबाद जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाए। इस अवसर पर तमाम लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर बोलते हुए अजय सोनी ने कहा कि किसानो और गरीबों के हित में स्थानीय स्तर पर क्षेत्रीय कार्यालय खोले जा रहे हैं। कार्यालय उद्घाटन का क्रम लगातार चलेगा और आने वाले दिनों में पूरे जनपद में प्रति पांच किलोमीटर पर पार्टी कार्यालय स्थापित किए जायेंगे। इस अवसर पर मसूद अहमद को कार्यालय प्रभारी बनाया गया। इस अवसर पर प्रेमचंद्र केसरवानी, परिहार लोधी, शोएब अहमद, राधे श्याम सोनकर,, बृजेश सिंह, अनिल सोनकर, संजय यादव, पंकज, राम मलूक मौर्य आदि मौजूद रहे।








