संपत्ति के विवाद में पिता की कर दी  हत्या ,पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

कौशाम्बी जिले में पुलिस ने रिश्तों के कत्ल का एक सनसनीखेज खुलासा किया है,हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और इसके दो बेटो को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।आरोपी ने पिता द्वारा सौतेली मां और उसके बेटे को जमीन दे देने और जमीन नहीं होने के चलते शादी नहीं होने पर अपनी मां और भाई के साथ घटना को अंजाम दिया था।

मामला महेवाघाट थाना क्षेत्र के अज़रौली गांव का है जहा के मृतक नथन सरोज की दो दिन पहले कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी,पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी कलकुटिया और उसके बेटे लवलेश और झुरई को आला कत्ल के साथ अरेस्ट किया है,आरोपी लवलेश ने जमीन नहीं होने के चलते शादी नहीं होने के कारण अपने पिता की हत्या का बता कबूली है।उसने बताया कि उसके पिता नथन सरोज ने उसकी सौतेली मां के नाम जमीन कर दी थी और उनके नाम जमीन नहीं की,जिसके चलते उसकी शादी नहीं हो पा रही थी।जिससे नाराज होकर उसने अपने पिता को हत्या कर दी थी।

लवलेश ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसकी शादी के लिए जब भी कोई रिश्ता आता था तो जमीन नहीं होने के चलते वह वापस लौट जाते थे और उसकी शादी नहीं हो पा रही रही,जब उसने अपने पिता अपार जमीन उनके नाम करने की बात कही तो पिता ने साफ इंकार कर दिया,जिससे नाराज होकर उसने अपने पिता की हत्या कर दी।

एसपी राजेश कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक नथन ने दो शादी कर रखी थी,पहली पत्नी से दो बेटे थे,और दूसरे पत्नी से एक बेटा था,मृतक ने अपनी दूसरी पत्नी के नाम कुछ जमीन का हिस्सा कर दिया था,और उसी के साथ रहता था, पहली पत्नी और बेटों के नाम कोई जमीन नहीं होने के चलते लवलेश की शादी नहीं हो पा रही थी, जिससे नाराज होकर उसने अपने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और शव को छिपाने की नीयत से लगभग 50मीटर तक खेतों में घसीटा था,पुलिस ने लवलेश उसके भाई और उसकी मां को अरेस्ट कर लिया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे