श्री सदगुरू नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के नए निदेशक बनाए गए डॉ इलेश जैन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*ट्रस्ट बोर्ड ने सर्वसम्मति से बनाया डॉ इलेश जैन को निदेशक

चित्रकूट–

परम पूज्य संत रणछोड़ दास जी महाराज की असीम कृपा और पूज्य गोलोकवासी अरविंद भाई मफ़त लाल एवं पद्मश्री स्व. डॉ बीके जैन साहब के आशीर्वाद से आज श्री सदगुरु सेवा संघ के अध्यक्ष विशद भाई एवं उनकी धर्म पत्नी रूपल बेन, एवं समस्त ट्रस्टीगणों की गरिमामई उपस्थिति मे मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महाराज द्वारा श्री हनुमान चालीसा के पाठ के साथ परम पूज्य श्री राजेन्द्र दास जी महाराज ने ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के सी ई ओ डॉ. ईलेश जैन को अपना दिव्य आशीष प्रदान कर निदेशक कार्यालय में पदभार ग्रहण करवाया एवं परम पूज्य गुरुदेव भगवान द्वारा प्रतिपादित सेवाकार्यों को आगे बढ़ाने का शुभ आशीर्वाद दिया। निदेशक बने डॉ इलेश जैन ने कहा कि परम पूज्य गुरुदेव और ट्रस्ट के प्रथम अध्यक्ष स्व अरविंद भाई मफ़त लाल ने जो सेवा का बीज बोया था उसको पद्मश्री स्व. डॉ जैन साहब और हमारे अध्यक्ष विशद भाई ,रूपल बेन एवं समस्त ट्रस्टीगण,सभी सदगुरू परिवार के गुरु भाई बहन एवं सदगुरू परिवार की सारी टीम ने आज इस ट्रस्ट को अपनी सेवा, मेहनत और ईमानदारी के जल से सींचकर एक विशाल वट वृक्ष के रूप में खड़ा कर दिया इस वट को संभालना और अपनी सेवा से इसे और विशाल रूप देना हम सबकी जिम्मेदारी है पूज्य गुरुदेव, स्व अरविंद भाई मफ़त लाल और पद्मश्री स्व डॉ जैन साहब ने जो सोचा था और जो सपना देखा था उस सोच और सपने को वास्तविक रूप देना भी हम सबकी बड़ी जिम्मेदारी है और इस जिम्मेदारी में हम सबको कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलना है तभी हम उनके सपनो को पूरा कर सकते है।इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष विशद भाई मफ़त लाल, उनकी धर्म पत्नी एवं ट्रस्ट की ट्रस्टी रूपल बेन, पद्मश्री स्व. डॉ बी के जैन की धर्म पत्नी एवं सदगुरू महिला समिति की अध्यक्षा उषा जैन, ट्रस्टी मनोज पंड्या , निदेशक बने डॉ इलेश जैन की धर्म पत्नी मौसम जैन, आर बी सिंह चौहान, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र शुक्ला सहित नेत्र चिकित्सालय के सभी अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे