कौशांबी –जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के औधन गांव में शनिवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां पूर्व प्रधान बादाम सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वह गौशाला में सो रहे थे, तभी बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
इस हमले में उनके साथी बुधराम को मामूली चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
Author: Up Head Line
Views: 68








