भए प्रकट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी, स्तुति से गूंज उठा मंदिर प्रांगण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*अभिजीत महूर्त में रघुवीर मन्दिर में हुआ श्रीराम जन्म

चित्रकूट,
प्रभु श्री राम के वनवासकाल की तपोभूमि चित्रकूट में रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा स्थापित रघुबीर मन्दिर (बड़ी गुफा) में बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही मन्दिर में दर्शनार्थियों का तांता लगने लगा। सुबह श्री रामचरितमानस का नवान्ह पारायण सम्पन्न हुआ एवं 11 बजे से मन्दिर प्रांगण में बधाई गीतों का गायन भक्तिभाव पूर्वक हुआ एवं अबीर गुलाल,पुष्पों की होली खेली गई, ठीक दोपहर 12 बजे शंख, घण्टे और घड़ियाल ढोल नगाड़ों एवं वेद मंत्रोच्चार के स्वर के बीच मन्दिर के कपाट पुजारी द्वारा खोले गए एवं भगवान श्री राम का जन्म हुआ, नयनाभिराम श्रृंगार में सुसज्ज भगवान युगल सरकार की आरती देखने एवं दर्शन करने हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। सभी ने भए प्रकट कृपाला दीन दयाला की स्तुति की एवं एक दूसरे को राम जन्म की बधाई दी।

इसके बाद जन्मोत्सव के निमित्त साधु, अभ्यागत का भंडारा आयोजित किया गया। भगवान के जन्मोत्सव का पूजन श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री विशद मफतलाल एवं उनकी पत्नी श्रीमती रूपल मफतलाल ने किया, साथ ही नव दिवसीय रामकथा के व्यास वृंदावन धाम मलूक पीठ के पीठाधीश्वर एवं रेवासा पीठ के पीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महाराज की गरिमामई उपस्थिति में राम जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया इस मौके पर ट्रस्टी डॉ विष्णु जोबनपुत्रा, ट्रस्टी मनोज पंड्या, महिला शिक्षा समिति की अध्यक्षा श्री मती ऊषा जैन , ट्रस्टी डॉ.इलेश जैन उनकी धर्म पत्नी मौसम जैन के साथ गुरुबहन दमयंती बेन, रमा बेन,मिलोनी बेन, भारती जोबनपुत्रा, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र शुक्ला, अनिल शास्त्री, सुरेन्द्र शास्त्री सहित हजारों की संख्या में भारत भर से आये गुरु भाई बहन, सन्त महन्त,विद्यार्थी एवं सदगुरु परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर ट्रस्टी डॉ इलेश जैन ने सभी को रामजन्मोत्सव की बधाई दी है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे