कौशाम्बी–भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए संजय जायसवाल को जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी और संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि संजय जायसवाल के नेतृत्व, अनुभव और सक्रियता से पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन हित में कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को और मजबूत बनाया जाएगा।
इस अवसर पर रमेश लोधी, जानू मौर्य, हरीश गुप्ता, प्रदीप जायसवाल, आजाद रैना, पुष्कर, कपिल, बजरंगी, सीताराम चौरसिया, मोहन श्याम केसरवानी, संजीत गुप्ता, पंकज शर्मा, सचिन वर्मा और बालगोविंद शाहू सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।








