वार्षिक परीक्षा में अभिभावक अपने बच्चों को शत प्रतिशत उपस्थित कराए सुनिश्चित:अजय साहू

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

कौशांबी: परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षाओं को लेकर शनिवार को विकासखंड कड़ा के कंपोजिट विद्यालय सौंरई बुजुर्ग में शिक्षक–अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों की वार्षिक परीक्षा में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया और बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने व परीक्षा में सम्मिलित कराने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक अजय कुमार साहू ने कहा कि वार्षिक परीक्षा विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास का महत्वपूर्ण चरण होती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि सभी अभिभावक अपने बच्चों को निर्धारित समय पर विद्यालय भेजें, ताकि कोई भी छात्र परीक्षा से वंचित न रह जाए। उन्होंने बताया कि परीक्षा के उपरांत 30 मार्च को विद्यार्थियों का परीक्षाफल घोषित किया जाएगा और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा।

उन्होंने अभिभावकों को यह भी बताया कि रविवार को होने वाली जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में भी बच्चे समय से अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर प्रतिभाग करें, जिससे उन्हें बेहतर शैक्षिक अवसर प्राप्त हो सकें।
संगोष्ठी के दौरान शिक्षक अजय कुमार साहू ने नए शैक्षिक सत्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान सत्र समाप्त होने के बाद एक अप्रैल से नया सत्र प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों ने अभी तक विद्यालय में प्रवेश नहीं लिया है या जिनकी आयु छह वर्ष पूरी हो रही है, उनका नामांकन अनिवार्य रूप से एक अप्रैल से विद्यालय में कराया जाए। इससे कोई भी बच्चा ड्रॉप आउट की श्रेणी में न आए और सभी को शिक्षा का अधिकार मिल सके।
उन्होंने अभिभावकों को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में छात्रों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, दो जोड़ी यूनिफॉर्म, स्वेटर, जूते-मोजे, स्कूल बैग, मध्यान्ह भोजन व विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों की सुविधा प्रदान की जाती है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
शिक्षक ने कहा कि बच्चा प्रतिदिन लगभग छह घंटे विद्यालय में शिक्षकों के साथ रहता है, जहां उसे शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी सिखाए जाते हैं, जबकि शेष समय वह अपने माता-पिता के साथ बिताता है। इसलिए अभिभावकों की जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है कि वे बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें।
इस अवसर पर ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष व विद्यालय के अन्य शिक्षक और उपस्थित अभिभावकों ने गांव में शत-प्रतिशत नामांकन और परीक्षा में शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने का संकल्प लिया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे