तीन घरों में ताला तोड़कर चार लाख कीमत का सामान उठा ले गए चोर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव में चोरी की घटनाएं से ग्रामीणों में दहशत

*कौशांबी–चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव में शुक्रवार की आधी रात को गांव के तीन लोगों के घरों में ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे चोर सोने चांदी के जेवर नगद रुपए सहित लगभग चार लाख रुपए से अधिक कीमत का सामान उठा ले गए हैं पीड़ित परिजनों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी है सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर वापस लौट आई है तीन घरों में एक साथ चोरी की घटना के खुलासा में खबर लिखे जाने तक पुलिस किसी नतीजे तक नहीं पहुंची है पूर्व के समय में कई लोगों के साथ भैंस चोरी की घटनाएं हुई थी उसका भी खुलासा पुलिस नहीं कर सकी है एक साथ बलीपुर टाटा गांव में एक रात में तीन घरों में चोरी की घटनाओं के बाद पूरे गांव में दहशत और भय का माहौल व्याप्त है ग्रामीण परेशान दिखाई पड़ रहे हैं पुलिस के गस्त व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक चरवा थाना क्षेत्र के बलीपुर टाटा गांव निवासी मालती देवी पत्नी हरिओम के घर में आधी रात को बगल के कमरे का ताला तोड़कर चोर घर के भीतर घुस गए महिला का पति हरि ओम कुम्हियावा बाजार निमंत्रण खाने गया था घर में महिला और उसके बच्चे मौजूद थे आधी रात को घर में खटपट की आवाज सुनकर महिला जब बगल के कमरे में पहुंची तो वहां देखा कि कमरे का ताला टूटा है और कमरे के अंदर रखा बक्से का ताला तोड़कर 15 हजार रुपए नगद सोने का मंगलसूत्र लॉकेट पुल्ली लगभग 4 ग्राम वजन और चांदी के जेवर चैन पट्टी छागल करधनी लगभग 850 ग्राम वजन का सामान चोर उठा ले गए हैं महिला के घर से तीन लाख कीमत की चोरी हुई है।

इसके बाद गुड्डी देवी पुत्र चंदूल के घर चोर पहुंचे और उसके बगल के घर में ताला तोड़कर चोर भीतर घुस गए बक्से का ताला तोड़कर 35 हजार रूपए नगद और लगभग ढाई सौ ग्राम चांदी के जेवर चोर उठा ले गए हैं महिला के घर से भी लगभग एक लाख रुपए से अधिक कीमत का सामान उठा ले जाने में चोर कामयाब रहे शनिवार की सुबह 5 बजे जब महिला जागी और बगल के घर में ताला टूटा देखा तो उसे चोरी की घटना की जानकारी हुई इसके बाद शिवलोचन के घर बेखौफ होकर चोर पहुंचे और उसके घर में ताला तोड़कर भीतर घुस गए शिवलोचन के घर से 22 हजार रुपए नगद चोर उठा ले गए हैं तीनों परिवारों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे