कौशाम्बी–
कौशाम्बी जिले के प्रमुख तीर्थ शक्तिपीठ कडा़धाम में चल रहे चैतमास शीतला सप्तमी तिथि को गर्दभ मेले में बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंचे जहां पहले दिन सबसे महंगी घोड़ी बिजली बिकी। जिसकी कीमत 75000 रूपये रही।बिजली को रायबरेली के रहने वाले अमृतलाल ने खरीदा।वहीं कुछ ऐसे भी लोग मिले जिनके जानवरों के खरीददार नही मिल पाये।प्रतापगढ़ जनपद के मानिकपुर के रहने वाले मोहम्मद नफीस के घोड़ों -कारतूस व धड़कन का कोई खरीदार नहीं मिल पाया। कारतूस की कीमत ढाई लाख रुपए व धड़कन की कीमत 2 लाख रुपए रही।भारी संख्या में भीड़ को देखते हुए सीओ सिराथू भैया संतोष सिंह व कड़ाधाम थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पांडेय भी समय समय पर मेले का निरीक्षण करते रहे।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या में पीएसी व पुलिस बल मौजूद तैनात रहा। गर्दभ मेले में संत गाडगे चित्र सारी समिति के तत्वाधान में संत गाडगे महाराज की जयंती भी मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी सुरेंद्र चौधरी व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रामसजीवन निर्मल उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुवात संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।समिति की ओर से
मेले में आए हुए व्यापारियो के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया।इस मौके पर कमलेश निर्मल, मेंहदी निर्मल, लवकुश निर्मल, अरूण निर्मल , कृष्णदेव दिवाकर, लवकुश निर्मल, हनुमान दिवाकर, पवन निर्मल, नीरज निर्मल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।








