कौशाम्बी–
दिनांक 10.03.2026 को थाना संदीपनघाट पर एक महिला निवासी ग्राम कुरई, थाना संदीपनघाट, जनपद कौशांबी ने सूचना दी गई कि उनके दो नाबालिग पुत्र दिनांक 09.03.2026 को समय करीब 05:00 बजे से घर से कहीं चले गए हैं। जानकारी के अनुसार पड़ोसी द्वारा डांटने के बाद दोनों बच्चे घर से चले गए थे।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना संदीपनघाट पुलिस द्वारा तत्काल ग्राम कुरई पहुँचकर आसपास के क्षेत्रों में तलाश की गई। तलाश के दौरान दोनों बच्चों को ग्राम काजीपुर स्थित एक भट्टे के पास से सकुशल बरामद कर लिया ।
बरामद दोनों बच्चों को उनकी माता को ग्रामवासियों के समक्ष सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।
Author: Up Head Line
Views: 157








