कौशाम्बी– पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में रविवार को जनपद के समस्त थानों, पुलिस चौकियों एवं पुलिस कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। हर रविवार की तरह इस रविवार को भी पुलिसकर्मियों ने श्रमदान करते हुए थाना परिसर, कार्यालय भवन, अभिलेख कक्ष, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात तथा आवासीय परिसरों की व्यापक साफ-सफाई की।अभियान के दौरान कूड़ा-करकट का समुचित निस्तारण कर परिसरों को स्वच्छ व सुव्यवस्थित बनाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि अनुशासन और बेहतर कार्यसंस्कृति की पहचान है। स्वच्छ वातावरण से कार्य क्षमता बढ़ती है और सकारात्मक माहौल बनता है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने परिसर में नियमित स्वच्छता बनाए रखें और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग में स्वच्छ एवं अनुशासित कार्य वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से यह स्वच्छता अभियान प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से संचालित किया जा रहा है, जिससे स्वच्छता ही सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।








