कौशाम्बी— अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत रविवार को थाना चरवा में चौपाल लगाकर बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी चायल के निर्देशन व थाना प्रभारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। म0उप0 पूनम कबीर, महिला कांस्टेबल आरती यादव व म0आ0 चंचल सिंह, मिशन शक्ति टीम और एंटीरोमियो स्क्वाड ने महिलाओं को गुड टच-बैड टच, साक्षरता, आत्मरक्षा, बाल विवाह रोकथाम, ऑपरेशन खोज, साइबर सुरक्षा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी।

साथ ही मिशन शक्ति के तहत नारी शक्ति, नारी सम्मान, नारी सुरक्षा व नारी स्वावलंबन का संदेश देते हुए 112, 1076, 1090, 102, 1098, 1930 और 181 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्पडेस्क व एंटीरोमियो टीम के बारे में जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक किया गया।








