उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्साधिकारियों के साथ की बैठक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी शालिनी प्रभाकर की अध्यक्षता में विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 18-20 आयु वर्ग के पात्र व्यक्तियों/महिलाओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के संबंध में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 18-20 आयु वर्ग के पात्र व्यक्तियों/महिलाओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के निर्देश दिये गये है। स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत कार्यरत ए.एन.एम./आशा वर्कर के माध्यम से अर्हता तिथि 01.01.2026, 01.04.2026, 01.07.2026 एवं 01.10.2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पंजीकरण के लिए अवशेष महिलाओं/नवविवाहिताओं को चिन्हित कराकर फार्म-6 (घोषण पत्र सहित) के माध्यम से मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने की कार्यवाही करायी जाये। उन्होंने कहा कि समस्त सम्बन्धित अधीक्षक/प्रभारी चिकित्साधिकारी अपने क्षेत्र से सम्बन्धित ए.एन.एम./आशा वर्कर के माध्यम से दिनांक 06.03.2026 तक प्रत्येक दशा में फार्म-6 (घोषण पत्र सहित) भरवाकर सम्बन्धित क्षेत्र के बी.एल.ओ. अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में प्राप्त कराना सुनिश्चित करेंगे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे