सिरियावां चौराहा के पास बाइक सवार दंपति से हुई  लूट कांड का खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी– थाना चरवा क्षेत्र के सिरियावां चौराहे के पास मोटरसाइकिल सवार दंपति से हुई लूट की घटना का पुलिस ने शुक्रवार को सफल अनावरण करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि 21 फरवरी 2026 को वादी रमेश सिंह ने सूचना दी थी कि बाइक से घर लौटते समय बदमाशों ने उन्हें रोककर जेवर, मोबाइल फोन व नकदी लूट ली। घटना के बाद थाना चरवा में मु0अ0सं0 24/2026 धारा 352/309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के कड़े निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक चरवा व एसओजी/सर्विलांस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय इनपुट व मुखबिर सूचना के आधार पर 27 फरवरी को संजय, आशु व अलमान उर्फ असमान (निवासी थाना पूरामुफ्ती, प्रयागराज) को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर, 01 जिंदा कारतूस, सफेद धातु की पायल, महिला का बैग, आधार व एटीएम कार्ड, 03 मोबाइल फोन,₹26,200 नकद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात स्वीकार की है।एसपी राजेश कुमार ने टीम की सराहना करते हुए ₹25,000 पुरस्कार की घोषणा की है तथा स्पष्ट किया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे