कौशाम्बी–
आगामी पर्व होली व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सैनी कोतवाली पुलिस व अझुवा चौकी पुलिस द्वारा रैपिड एक्शन फोर्स के साथ आदर्श नगर पंचायत अझुवा कस्बे में एरिया डोमिनेशन फुट मार्च किया गया।इस दौरान पुलिस बल द्वारा प्रमुख चौराहों,भोला चौराहा, टेंड्री मोड,मस्जिद गली,नगर पंचायत के विभिन्न गलियों,वार्ड नंबर 2 अंबेडकर नगर सब्जी मंडी,किराना गली मार्ग ,बाजार एवं संवेदनशील स्थलों पर पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया

।प्रशासन द्वारा स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर त्योहारों को आपसी भाईचारे,शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई पुलिस द्वारा आमजन से अनुरोध किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।जनपद पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर गश्त एवं एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही जारी रहेगी।चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह ने कहा कोई भी किसी भी प्रकार अनैतिक कार्यों में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।इस दौरान सैनी कोतवाली पुलिस उप निरीक्षक अजय यादव,रैपिड एक्शन फोर्स ,उपनिरीक्षक लेखपाल सिंह सहित तमाम पुलिस बल मौजूद रहा।








