कौशाम्बी में पशु आहार के नाम पर बेचा जा रहा शराब की फैक्ट्री से निकला जहरीला कचरा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी– तहसील सिराथू के झंडापुर गाँव के बाहर एक बाग में  ट्रक द्वारा लाया जाता है शराब फैक्ट्री से निकला जहरीला कचरा जिसे नष्ट करने के लिए फैक्ट्री से निकाला जाता है, उसे अवैध रूप से लाकर खपाया  जा रहा है। यह जहरीला कचरा अवैध रूप से बनाने वाली कच्ची शराब के लिए सस्ता कच्चा माल बना हुआ है, जोकि अब महुआ का स्थान ले चुका है। यही नहीं बताया जा रहा है कि इस कचरे को पशुओं के आहार के रूप में भी बड़ी भारी मात्रा में प्रयोग किया जा रहा है जो दुधारू पशुओं को बांझ बना रहा हैं। जिले में प्रतिदिन सैकड़ो टन यह कचरा उतर रहा है,ऐसा नहीं है कि स्थानीय प्रशासन इससे अनजान है, लेकिन आखिर किस लिए प्रशासनिक जिम्मेदार इस जानलेवा व्यापार की ओर से आंख मूंदे हुए हैं और अंजान बन गए है।

बताया जा रहा है कि गैर प्रांत में स्थित शराब की फैक्ट्री से सड़े हुए अनाज को कचरे के रूप में बाहर निकाला जाता है यह कचरा जहरीला भी होता है,जिसमें अल्कोहल की बड़ी मात्रा भी पाई जाती है। जिले में प्रतिदिन सैकड़ो टन से अधिक यह कचरा फर्जी तरीके से पशु आहार के कागजात पर उतर रहा है। जबकि शराब फैक्ट्री से निकले कचरे के प्रयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है।

जिले के तराई थाना क्षेत्र कड़ा धाम में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर प्रतिदिन कई ट्रक यह अवैध कचरा उतारा जा रहा है। इस कचरे में अल्कोहल की मात्रा अधिक होने के चलते अवैध शराब बनाने वाले लोग इसका प्रयोग अवैध शराब बनाने में कच्चे माल के रूप में कर रहे हैं। चूंकि की इसका मूल्य महुआ से कई गुना कम होता है, यह कचरा ₹800 प्रति कुंटल में लोगों को बेचा जा रहा है, जबकि महुआ का रेट ₹4000 प्रति कुंतल से अधिक है। जिसके चलते यह अवैध कारोबारी इस जहरीले कचरे को कच्चे माल के रूप में प्रयोग कर अवैध शराब को बना रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर पशु पालक द्वारा सस्ते पशु आहार के रूप में शराब की फैक्ट्री से निकला कचरा जिले के दुधारू पशुओं को खिला रहें है। अल्कोहल की मात्रा अधिक होने के चलते पशु इसके आदी हो जाते हैं जो बाद में इस सड़वा कहे जाने वाले इस कचरे के बिना चारा खाना पसंद नहीं करते। वही यह कचरा जहां मादा पशुओं को बांझ बना रहा है।

जिले के कड़ाधाम थाना क्षेत्र के सातो, बंसी की बाग, बसवारी, गिरधरपुर गढ़ी कोखराज थाना के झंडा पुर में प्रतिदिन 10 से 12 ट्रक यह अवैध कचरा जो कि प्रत्येक ट्रक में 25 से 35 टन तक लोड होता है आ रहा है।आरोप है कि करोड़ों रुपए सालाना के बचत वाले इस अवैध कारोबार से इलाके की पुलिस भी मोटा रुपया कमा रही है जिसके चलते यह अवैध कारोबार बेरोकटोक संचालित हो रहा है।

शराब की फैक्ट्री से निकलने वाले इस अवैध कचरे को बेचने पर सरकार ने रोक लगा रखी है,लेकिन कारोबारी इस कचरे को फर्जी रूप से पशु आहार की गाड़ी बताकर फर्जी कागजातों के सहारे इस अवैध कारोबार को चला रहे है। यह शराब की फैक्ट्री से निकलने वाला कचरा नेपाल, बंगाल, बिहार, सीतापुर, निगोही, कटरा और मुजफ्फरपुर जैसे स्थानों से जिले में लाकर खपाया जा रहा है। जिले में इस अवैध कारोबार का सालाना बजट करोड़ों में बताया जा रहा है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे