कौशांबी —
सम्मेलन में फ्रांस, जर्मनी, इंग्लैंड और अमेरिका सहित कई देशों के वरिष्ठ नीति-निर्माताओं, राजनयिकों और युवा नेताओं ने भाग लिया। इस दौरान वैश्विक भू-राजनीति, विदेश नीति, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई।
सांसद सरोज ने भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हुए बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था, रणनीतिक स्वायत्तता और संवाद आधारित कूटनीति की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्थिरता और संतुलन के लिए उभरती पीढ़ी के नेताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सम्मेलन के दौरान उन्होंने विभिन्न देशों के निर्णयकर्ताओं और प्रतिनिधियों से मुलाकात कर अंतरराष्ट्रीय राजनीति के भविष्य और वैश्विक सहयोग को मजबूत करने के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
उनकी यह भागीदारी वैश्विक मंचों पर भारत की बढ़ती भूमिका और युवा नेतृत्व की सशक्त उपस्थिति को दर्शाती है।








