अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला, बोले जनता के हाथ में पैसा होगा तो अर्थव्यवस्था होगी मजबूत
*मोहम्मद यासीन
फतेहपुर– समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब तक आम लोगों के हाथ में पैसा नहीं होगा, तब तक देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत नहीं हो सकती।अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की
कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि माफियाओं के कारण फतेहपुर जैसे जिले बदनाम हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शंकराचार्य का अपमान कर सनातन धर्म के अनुयायियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में किस भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, यह जनता देख रही है। उन्होंने सरकार पर किसानों की आय दोगुनी करने के वादे में विफल रहने का आरोप भी लगाया।स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है। गोरखपुर की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि 19 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई, जो गंभीर लापरवाही दर्शाता है।अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से देश का बाजार विदेशी ताकतों के लिए खोला जा रहा है। साथ ही गंगापुर परियोजना का निर्माण अब तक पूरा न होने पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और समाजवादी पार्टी प्रदेश में विकास करेगी








