कौशाम्बी– जनपद के करारी थाना क्षेत्र के फरीदपुर सवरों के पास शुक्रवार को एक युवती बेहोशी की हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने युवती की पहचान मुस्कान निवासी गुलामीपुर के रूप में की । सूचना पर पहुंची करारी पुलिस लोगों की मदद से तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही परिजनों को भी सूचना दे दी गई।
पुलिस का कहना है कि युवती के होश में आने के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Author: Up Head Line
Views: 130








