समाधान दिवस में अफसर का मैच प्रेम वायरल, 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी — सिराथू तहसील में आयोजित समाधान दिवस से लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। यहां फरियादियों की समस्याएं सुनी जा रही थीं, लेकिन एक अधिकारी मोबाइल पर मैच देखने में व्यस्त नजर आए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तस्वीरें सिराथू तहसील के समाधान दिवस की बताई जा रही हैं, जहां ADM और CO लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। उसी दौरान सामने बैठे DDO शैलेन्द्र व्यास मोबाइल फोन में मैच देखने में मशगूल दिखाई दिए। फरियादी अपनी बारी का इंतज़ार करते रहे, जबकि अधिकारी का ध्यान फोन स्क्रीन पर ही टिका रहा।

किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। समाधान दिवस जैसे महत्वपूर्ण मंच पर इस तरह की लापरवाही चर्चा का विषय बनी हुई है।

फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद मामले में जांच और कार्रवाई को लेकर प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतज़ार है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें