कौशाम्बी—
कड़ाधाम थाना क्षेत्र के मैरी भट्ठा अलीपुरजीता के समीप ऑटो को ओवरटेक करने के चक्कर मे ऑटो सवार एक वृद्ध का पैर जद में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया।परिजनों ने बृद्ध को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर निवासी कृष्णा प्रसाद उर्फ किशन पुत्र भगवानदीन उम्र करीब 72 वर्ष गुरुवार को अपने रिश्तेदारों के साथ अपनी पुत्री के रिश्ते को लेकर फतेहपुर जनपद के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के कूड़ारापर गांव गया था।बताते हैं कि कृष्णा प्रसाद शाम को अपने रिश्तेदारों के साथ ऑटो में बैठकर घर वापस लौट रहा था इसी दौरान कड़ाधाम थाना क्षेत्र के मैरी भट्ठा अलीपुरजीता के समीप एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने ऑटो को ओवर टेक करने का प्रयास किया जिसकी जद में ऑटो में आगे बैठे कृष्णा प्रसाद आ गए और बाइक की टक्कर से उनका पैर बुरी तरह लहुलुहान हो गया।साथ मे गए रिश्तेदारों ने जख्मी कृष्णा को इलाज के लिए सीएचसी कड़ा में भर्ती कराया जहाँ स्थिति गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।








