बेरोजगारी खत्म और जीरो टॉलरेंस का दावा फिर छात्रों के बाल क्यों खींचे जा रहे डॉ. मानसिंह यादव का भाजपा सरकार पर तीखा हमला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

*कौशाम्बी— भारतीय जनता पार्टी सरकार के दावों पर सवाल उठाते हुए समाजवादी पार्टी के नेता और विधान परिषद सदस्य डॉ. मानसिंह यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार यह दावा कर रही है कि प्रदेश में बेरोजगारी समाप्त हो चुकी है और सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है।डॉ. मानसिंह यादव ने लोकसेवा आयोग में प्रतियोगी छात्रों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यदि बेरोजगारी खत्म हो गई है, तो आखिर प्रतियोगी छात्र सड़कों पर क्यों हैं और उनके साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि छात्रों के बाल खींचे जाने जैसी घटनाएं आखिर किस नीति का हिस्सा हैं।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या भाजपा सरकार ने कोई नई प्रतियोगिता शुरू कर दी है, जिसमें छात्रों को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़े। डॉ. यादव ने आरोप लगाया कि आज के समय में भाजपा सरकार के पास जनहित से जुड़े मुद्दों के बजाय केवल इवेंट करने की राजनीति रह गई है और युवाओं की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।सपा नेता ने कहा कि प्रदेश के युवा रोजगार, पारदर्शी भर्तियों और सम्मानजनक व्यवहार की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन उन्हें लाठी और दमन का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रतियोगी छात्रों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, ताकि युवाओं का लोकतंत्र और शासन व्यवस्था पर भरोसा बना रह सके।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें