मतदाता सूची में भारी गडबड़ी: स्नातक के वोटर गलत ब्लॉक में दर्ज,सपा ने निर्वाचन अधिकारी को दिया ज्ञापन*

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

*कौशाम्बी* इलाहाबाद–झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की अनंतिम मतदाता सूची में भारी अनियमितताओं का मामला सामने आया है। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव और विधायक प्रतिनिधि रईस अहमद ने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची में हुई गड़बड़ियों के शीघ्र संशोधन की मांग की है।ज्ञापन में बताया गया कि कौशाम्बी विकास खण्ड के सैकड़ों स्नातक मतदाताओं के नाम गलत तरीके से सिराथू क्षेत्र के दूसरे विकास खण्ड में अंकित कर दिए गए हैं, जबकि उनका नाम अपने मूल विकास खण्ड में दर्ज होना चाहिए था। इसके अलावा बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम के सामने पूरा पता दर्ज नहीं है, जिससे उन्हें मतदान केंद्र की पहचान करने और मतदान के दिन पहुंचने में परेशानी हो सकती है।सपा नेताओं ने कहा कि यदि समय रहते इन त्रुटियों को ठीक नहीं किया गया तो बड़ी संख्या में स्नातक मतदाता मतदान से वंचित रह सकते हैं, जो निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया के खिलाफ है। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग की कि मतदाता सूची की पुनः जांच कराते हुए तत्काल संशोधन कराया जाए, ताकि सभी पात्र मतदाता बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है, जबकि विधायक प्रतिनिधि रईस अहमद ने प्रशासन से पारदर्शिता और समयबद्ध कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें