कांग्रेसी नेता सोशल मीडिया पर व्यस्त, SIR को लेकर कांग्रेसी सपोर्टर परेशान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशांबी– जिले में कांग्रेस की राजनीतिक ज़मीनी मौजूदगी पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट और प्रेस कॉन्फ्रेंस तक सीमित हैं, जबकि जनता SIR जैसे मुद्दों को लेकर मतदाता परेशान है।

कौशांबी के कई इलाकों से लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं कि कांग्रेस पार्टी का जमीनी संगठन पूरी तरह निष्क्रिय दिखाई दे रहा है।
मतदाताओं का कहना है कि SIR को लेकर वे महीनों से परेशान हैं, लेकिन न तो कोई नेता हाल पूछने आया और न ही कोई कार्यकर्ता समस्या सुनने गया।

लोगों का आरोप है कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारी जमीन पर उतरने के बजाय सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंस और सोशल मीडिया बयानबाज़ी में व्यस्त हैं। पार्टी की गतिविधियाँ फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सऐप तक सीमित होकर रह गई हैं।

स्थानीय लोग इसे कांग्रेस की सबसे बड़ी कमजोरियों में से एक बता रहे हैं, कि पार्टी का सक्रिय जमीनी ढाँचा लगभग नज़र नहीं आता। वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि लगातार चुनावी हार के बीच जमीन से कटना कांग्रेस के लिए और भी नुकसानदेह साबित हो सकता है।

फिलहाल जिले में मतदाता अपनी समस्याओं से जूझ रहे हैं और कांग्रेस की गतिविधियाँ केवल बयानबाज़ी तक सीमित हैं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें