पीड़िता ने SP से लगाई न्याय की गुहार, पांच वर्षों से ब्लैकमेल कर शोषण का आरोप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशांबी–

संदीपन घाट थाना क्षेत्र की एक युवती ने गांव के ही एक युवक पर पांच वर्षों तक ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार युवक ने शुरुआत में उसके साथ दुष्कर्म किया और उस दौरान उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींच लीं। इन्हीं तस्वीरों के आधार पर वह लगातार धमकाकर शोषण करता रहा और शादी का झांसा देता रहा।
युवती ने बताया कि परिवार के लोगों ने छल-कपट कर 25 अप्रैल 2025 को उसकी शादी तय करा दी, जिसके बाद युवक उसे हरियाणा ले गया और वहीं उसका उत्पीड़न करता रहा। जब युवती ने शादी की बात दोबारा उठाई तो आरोपी युवक तथा उसके दो साथी उस पर गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने व फोटो वायरल करने की धमकी देने लगे।
पीड़िता ने रविवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर पूरी घटना की जानकारी दी और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें