सैनी कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने 3 लाख कीमत के गांजा के साथ बाप बेटे को किया अरेस्ट,

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

 

कौशाम्बी –जिले की सैनी कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने बोलेरो गाड़ी से तस्करी कर ले जा रहे बाप बेटे को अरेस्ट किया है,पुलिस टीम ने आरोपी बाप बेटे से लगभग 3 लाख कीमत का गांजा बरामद किया है,पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लिखापढ़ी कर न्यायलय पेश किया जहा से उन्हे जेल भेज दिया गया।

मामला सैनी कोतवाली क्षेत्र का है जहा सैनी कोतवाली पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने सैनी कोतवाली बार्डर पर स्थित ससुर खदेरी नदी के पुल पर सफेद बोलेरो नियो (UP70 HK6044) गाड़ी से ले जा रहे लगभग तीन लाख कीमत के अवैध गांजा के साथ फतेहपुर जनपद के पिता लवलेश और पुत्र प्रतीक को अरेस्ट किया है।

पुलिस टीम ने गांजा तस्करो के कब्जे से 11 किलो 558 ग्राम गांजा (अनुमानित कीमत 03 लाख रू0), 01 बोलेरो नियो (UP70 HK6044) गाड़ी बरामद किया है।

पकड़े गए गांजा तस्कर बाप बेटे से पुलिस टीम के बरामद अवैध गाँजा के बारे में पूछने पर बताया कि यह गाँजा हमें छत्तीसगढ़ का रहने वाला एक व्यक्ति लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर दे गया था, उस व्यक्ति को हम नहीं जानते है। और वह व्यक्ति हमें अपना मोबाइल नम्बर नहीं दिया है, इस गाँजे को लेकर हम अपने घर जाते और वहाँ अपने खेत पर काम करने वाले मजूदरों को पीने के लिये दे देते है।

पुलिस ने लिखापढ़ी कर आरोपियों को न्यायालय पेश किया जहा से उन्हे जेल भेज दिया गया

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें