*बाल मेला बच्चों में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आर्थिक साक्षरता का विकसित करने का एक सफल प्रयास साबित हुआ
कौशांबी आदर्श नगर पंचायत अझुवा टांडा रोड में स्थित जय मां दुर्गे इंटर कॉलेज में बाल दिवस के मौके पर बाल मेले का आयोजन किया गया विद्यालय प्रबंधक प्रदीप त्रिपाठी और प्रधानाचार्य सुनील साहू ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री( चाचा नेहरू )पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की है।विद्यालय में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया विद्यालय परिसर को रंग बिरंगी सजावट और गुब्बारों से सजाया गया था ! शिक्षकों के मार्गदर्शन में बच्चों ने दर्जनों स्टाल लगाए इन स्टालों में विद्यार्थियों ने स्वयं गोलगप्पे, चाट ,मोमोज ,बर्गर जैसे विभिन्न व्यंजन तैयार कर बेचे।बच्चों ने ग्राहक बनकर स्टॉल पर आए अभिभावकों और शिक्षकों से सौदेबाजी की जिससे उन्हें व्यावहारिक जीवन का अनुभव मिला विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूलों की व्यवस्था की गई थी,छोटे छोटे बच्चों ने झूलों का जमकर लुत्फ उठाया है।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक प्रदीप त्रिपाठी ने बच्चों को “चाचा नेहरू” के जीवन और देश के प्रति उनके योगदान के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा यह बाल मेला बच्चों में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आर्थिक साक्षरता का विकसित करने का एक सफल प्रयास साबित हुआ।इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टाफ, अझुवा चौकी इंचार्ज अंशुमान मिश्रा सहित तमाम अभिभावक,सम्मानित जन मौजूद रहे हैं।








