कौशाम्बी सिराथू तहसील के मोइनुद्दीनपुर बेला गांव में स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम में बुधवार को अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई , देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया इस दौरान बैंक में हड़कंप मच गया , शाखा प्रबंधक योगेश त्रिपाठी ने आनन फानन में फायर बिग्रेड को सूचना दी जिसके बाद पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने पानी के फुहारे छोड़कर आग पर काबू पाया । शाखा प्रबंधक ने बताया कि शाम लगभग 5:30 बजे की घटना है फिलहाल आग से कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन एटीएम कक्ष पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है ।
Author: Up Head Line
Views: 52








