बेटे के लिए बहू देखने गए व्यक्ति को समधन से हुआ प्यार, थाने पहुंचा अजब प्रेम मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशांबी- जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। कहते है प्यार अंधा होता है..दिल कब, कहां, और किससे लग जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। कुछ ऐसा मामला महिला थाना में पंहुचा तो सब हैरान रह गये. बताया जा रहा है की बेटे के लिए एक व्यक्ति बहू देखने गया हुआ था लेकिन बहू के बजाय वह होने वाली समधन को प्यार कर बैठा। ज़ब इसकी जानकारी परिजन होने पर महिला थाना में शिकायत किया, इसके बाद दोनों पक्ष के बीच समझौता हुआ कि बेटे की शादी न होगी और न होने वाली समधन एक-दूसरे से संबंध रखेंगे।

आपको बता दे की फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने अपने बेटे के शादी महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तय की थी। बताया जा रहा है की लगभग तीन महीने पहले वह बेटे के शादी के लिए ‘बहू देखने गया। इस दौरान उसकी आंखें होने वाली समधन से लड़ गई। और दोनों एक-दूसरे प्यार कर बैठे और दोनों लोगों के बीच बातचीत भी होने लगी। जब मामला आगे बड़ा तो इसकी जानकारी पत्नी को हुई तो उसका पारा आसमान में चढ़ चढ़ गया। मामला हद से ज्यादा बढ़ता देख पत्नी ने महिला मंझनपुर थाने में लिखित शिकायत किया।

शिकायत मिलने पर महिला थाना प्रभारी नीलम राघव और महिला आरक्षी विद्या यादव ने दोनों पक्षों को बुलाकर घंटों समझाया। आखिरकार दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ कि बेटे की शादी अब उस घर में नहीं होगी और न ही दोनों (व्यक्ति और समधन) आपस में कोई संबंध रखेंगे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें