कौशाम्बी- जिले मे एक दिल वाली घटना सामने आई है, हफ्ते भर पहले शादी हुई एक नवविवाहिता का रेलवे लाइन पर क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कम मच गया। शव पड़े होने की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद परिवारीजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र की है, आपको बता दे की बड़ा गांव निवासी सुभाष कुमार गौतम दूध का काम कर अपना परिवार चलाते है, उनकी बेटी रिंकी देवी (20) की शादी 2 नवंबर को चरवा कोतवाली के सीरियावां कला निवासी देशराज के साथ हुई थी। लोगों मे चर्चा कि लड़के रंग काला होने के चलते परिजनों और बेटी की रजामंदी के बिना पिता ने शादी की थी। शुक्रवार को वह मायके से लौटी थी। बताया जा रहा है की जल्द ही उसका थवना भी होना था। लेकिन शनिवार शाम घर बिना बताए रिंकी घर से लापता हो गई थी। परिजनो ने उसकी खोजबीन शुरू कर दिया। रविवार को मरधरा मानव रहित फाटक के सामीप रेलवे लाइन पर उसका क्षत विक्षत शव पड़ मिला। शव पड़े होने की सूचना होने पर मौके पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर आई पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर घटना की सूचना परिवारीजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद ससुराल पक्ष रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।








