कौशाम्बी- जिले में एसओजी टीम और सैनी पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। रामपुर धमावा गांव के पास, फिल्मी अंदाज में पीछा कर तीनों आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा गया। आरोपियों के कब्जे से लगभग 45 किलो गांजा बरामद हुआ है, जिससे जिले में फैले नशा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है।जानकारी के अनुसार तीनों तस्कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ एक वेन्यू कार में छिपाकर ले जा रहे थे, जिन्हें कर्बी, चित्रकूट जनपद का रहने वाला बताया जा रहा है। SOG टीम और सैनी थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही से यह मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है।गिरफ्तार आरोपियों को विधिक कार्रवाई हेतु सैनी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। यह कार्रवाई कौशाम्बी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है और जिले में नशे के कारोबार पर जोरदार चोट मारी गई है। तस्करों की गिरफ्तारी से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस की सतत सतर्कता का परिचय मिला है।पुलिस प्रशासन ने नशा तस्करी और उसके नेटवर्क पर लगाम लगाने के लिए और भी सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया है।








