कौशाम्बी-
मंगलवार सुबह संदीपनघाट पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग एक ऑटो में गौमांस लेकर बेचने जा रहे हैं।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संदीपनघाट और SOG प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस जब बदमाशों को घेरने लगे तो उन्होंने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई।
घायल आरोपी की पहचान जफर अहमद पुत्र वकील अहमद निवासी सैयद सरावां थाना चरवा के रूप में हुई है।
जबकि दूसरा आरोपी नबीउल्लाह पुत्र अमानत उल्ला निवासी जलालपुर बोरियां थाना संदीपनघाट गिरफ्तार कर लिया गया है।
दोनों आरोपी ऑटो के जरिए गौमांस को फुटकर में बेचने जा रहे थे।
घायल आरोपी को जिला अस्पताल मंझनपुर में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।
फिलहाल दोनों अभियुक्तों पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना संदीपनघाट पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।








