प्रयागराज में आंखों के इलाज में नई तकनीक की हुई शुरुआत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज-

यूपी के प्रयागराज में अब मरीजों को आंखों के इलाज के लिए नई उम्मीद मिली है। पहले Legion Phaco Machine सिर्फ कुछ हॉस्पिटल में देखी गई थी, लेकिन अब शहर पश्चिम क्षेत्र के प्रीतम नगर मोड़, धूमनगंज स्थित “दक्ष ऑप्टिकल एंड आई केयर सेंटर” में भी यह अत्याधुनिक मशीन उपलब्ध हो गई है।

इस मशीन की खासियत यह है कि पहले आंखों के मोतियाबिंद जैसे इलाज में चीरा (कट) लगाना पड़ता था, लेकिन अब इस मशीन के आने से बिना चीरा लगाए लेजर विधि से इलाज संभव हो गया है। यानी मरीज को अब दर्द या टांके जैसी परेशानी नहीं होगी।

Legion Phaco Machine आधुनिक AI तकनीक आधारित लेजर फेको सिस्टम है, जो आंख के अंदर मौजूद धुंधले लेंस को अल्ट्रासोनिक वेव्स के जरिए तोड़कर निकाल देती है और नया लेंस लगाती है। इससे सर्जरी तेज, सुरक्षित और सटीक होती है।

डॉ. एस के चन्द्र (आई स्पेशलिस्ट) के अनुसार

“इस मशीन के आने से आंखों के इलाज में क्रांतिकारी बदलाव हुआ है। अब मरीजों को बिना चीरा लगाए, लेजर विधि से तेज़ और सुरक्षित इलाज मिलेगा। इससे रिकवरी भी बहुत जल्दी होती है और मरीज को अस्पताल में ज्यादा समय नहीं रुकना पड़ता।”

दक्ष ऑप्टिकल एंड आई केयर सेंटर ने बताया कि यह सेवा अब आम लोगों के लिए सस्ते दरों पर उपलब्ध है ताकि हर मरीज आधुनिक तकनीक का लाभ उठा सके।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें