सरदार पटेल ने देशी रियासतों को भारतीय संघ में मिलाकर एक अखण्ड भारत का निर्माण किया – बीरेंद्र तिवारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150 वीं जन्म जयंती के अवसर पर मां शीतला अतिथि ग्रह संयारा में सरदार पटेल की प्रतिमा पर मुख्यातिथि पूर्व प्रदेश मंत्री बीरेंद्र तिवारी,जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर नमन किया व पदयात्रा निकाली समापन पर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व के बारे में संबोधित किया।

मां शीतला अतिथि ग्रह संयारा सर्किट हाउस से तमाम पार्टी कार्यकर्ता,राष्ट्रप्रेमी,युवा, स्कूल के छात्र एवं छात्राएं बड़ी संख्या में सरदार पटेल की प्रतिमा में माल्यार्पण कर नमन किया साथ ही जयंती के अवसर पर आयोजित एकता की दौड़ में प्रतिभाग किया। दौड़ उपरान्त सभा के माध्यम से मुख्यातिथि पूर्व प्रदेश मंत्री बीरेंद्र तिवारी ने बताया किलौह पुरुष और राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को देश राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाता है। भारत के राजनीतिक इतिहास में सरदार पटेल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश की आजादी के संघर्ष में उन्होंने जितना योगदान दिया,उससे ज्यादा योगदान उन्होंने स्वतंत्र भारत को एक करने में दिया। हिन्दुस्तान के आजाद होने के बाद उन्होंने अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अलग थलग पड़ी 565 रियासतों का भारत में विलय कराया और देश को टुकड़ों में बंटने से रोका। इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि बहुत ही सौभाग्य की बात है कि आजादी के अमृतकाल में देश की कमान मोदी जी के हाथों में है वह सरदार पटेल के सपनों को निरंतर साकार कर रहे हैं। देश की एकता के जिस सूत्र को सरदार पटेल जी ने बुना था,उसे मोदी जी ने बखूबी मजबूत किया है। इसकी आहट कच्छ से कामरूप तक और कश्मीर से कन्याकुमारी तक सुनी और देखी जा सकती है। आज देश को हर एक क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की मोदी जी की धुन परवान चढ़ रही है। यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि आजादी के दशकों बाद सरदार पटेल जी के सपनों को जमीन पर उतारने के लिए मोदी सरकार सतत् प्रयत्नशील है। ऐसी तमाम बातों को विस्तार पूर्वक बताया इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी,कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री संजय जायसवाल,जिला महामंत्री ब्रम्ह प्रसाद त्रिपाठी,कोऑपरेटिव चेयरमैन शिवमोहन मौर्य,नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,डीसीएफ चेयरमैन चंद्र दत्त शुक्ल,चेयरमैन शांति कुशवाहा,राजेंद्र कुमार भोला यादव,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिराथू लवकुश मौर्य,मीडिया प्रभारी ज्ञानेन्द्र साहू,सभी मोर्चा जिलाध्यक्षगण,मण्डल अध्यक्षगण,कार्यकर्तागण महिलाएं युवा छात्र एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें