कौशाम्बी-
जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री भूषण रामकृष्ण गवई जी का महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज,आलमचन्द में दिनांक 01 नवम्बर, 2025 को प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को कार्यक्रम स्थल एवं रूट की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा क्षेत्राधिकारी को पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित के साथ ही सुरक्षा से संबंधित सभी कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी चायल अरुण कुमार, क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह एवं अधिशासी अभियंता लोनिवि हरवंश सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Author: Up Head Line
Views: 55








