जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में स्थित विभागों,पटलों का किया निरीक्षण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

 

जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने आज कलेक्ट्रेट में स्थित विभागों/पटलों का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने राजस्व अभिलेखागार के निरीक्षण के दौरान आर.आर.के. अशोक कुमार से कार्यों कि जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि समयबद्ध नकल जारी किया जाय, कोई नकल लम्बित न रखा जाय। उन्होंने शस्त्र अनुभाग, नजारत,संग्रह अनुभाग,आई.जी.आर.एस., निर्वाचन कार्यालय,चकबंदी कार्यालय, आबकारी कार्यालय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन कार्यालय आदि के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि पत्रावलियों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया जाय,पत्रावलियों को लंबित न रखा जाय।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आमजन से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय। अभिलेखों का रखरखाव व्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित किया जाय। कार्यालय की साफ-सफाई बेहतर रखी जाय। उन्होंने सभी पटल सहायकों को नेम प्लेट लगाने के निर्देश दिए।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें