कौशांबी- पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बाकर गंज गाँव के रहने वाले एक 55 वर्षीय अधेड़ ने शराब के नशे की लत पूरी न होने के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गये। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के बाकर गंज गांव का रहने वाला झगडू (55) पुत्र भोंदू शराब का लती है। शनिवार की सुबह वह अपनी शराब की लत पूरी करने के लिए अपने बेटे से रूपया मांगा। बेटे ने नशे के लिए रुपया देने से इंकार कर दिया तो गुस्से में झगड़ू ने बाजार से जहरीला पदार्थ खरीदकर खा लिया और रास्ते में ही गिर गया। परिजनों को जब उसके बेहोश होने की खबर मिली तो परिजन आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले गये। जहां हालत बिड़ने पर डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर किया। प्रयागराज पहुंचते ही रास्ते में अधेड़ की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद को पोस्टमार्टम भेजा। जहां शाम को शव आने के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।अधेड की मौत परिवार मे मचा कोहराम मचा है ।








