बाइक डिवाइडर से टकराई, मामा-भांजे की मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी – मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात लगभग 10:30 बजे एक हृदय विदारक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। समदा की ओर जा रहे मामा-भांजे की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक के परखच्चे उड़ गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान सूर्यकान्त सेन (25 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय निरंजन लाल निवासी कादिराबाद, थाना मंझनपुर तथा उसके भांजे विकास (27 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय प्यारे लाल निवासी अलवारा, थाना महेवाघाट के रूप में हुई है। दोनों किसी काम से बाइक से समदा की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बबुरा गांव के पास पहुंचे, अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मंझनपुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर लगते ही दोनों गांवों में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल पहुंचते ही दहाड़ें मारकर रोने लगे।

बताया जा रहा है कि मृतक सूर्यकान्त सेन दिल्ली में प्राइवेट जॉब करता था। दीपावली पर वह अपने परिवार से मिलने गांव आया हुआ था। गुरुवार को वह किसी जरूरी कार्य से मंझनपुर गया था, जहां उसने अपने भांजे विकास को बुलाया था। इसके बाद रात में दोनों साथ में कादिराबाद लौट रहे थे कि रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें