संदीपनघाट थाने के काजीपुर स्थित काशी प्रांत द्वारा आयोजित क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल, काजीपुर, कौशाम्बी के दो छात्र आशुतोष जायसवाल प्रथम, लकी प्रजापति तृतीय प्रतिभाशाली छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इनकी उल्लेखनीय उपलब्धि को देखते हुए काशी प्रांत ने इन दोनों छात्रों को सम्मानित किया।
प्रधानाचार्य रवि प्रकाश ओझा, वरिष्ठ शिक्षक राकेश मालवीय ने विद्यालय में दोनों बच्चों व कोच नकुल तिवारी को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रवि प्रकाश ओझा ने कहा कि हमारे विद्यालय के छात्र हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रहे हैं। कोच के मार्गदर्शन में यह सब बहुत अच्छा कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों को भविष्य में और अधिक पुरस्कार पाने की शुभकामना प्रदान की। वहीं उत्थान संस्था के सचिव डॉक्टर के के तिवारी, अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार, मैनेजिंग डाइरेक्टर अभिषेक तिवारी ने विद्यालय को बधाई दी। इस अवसर पर नकुल तिवारी, दीक्षा अग्रहरि, आलोक कनोडिया, मनीष अग्रहरि, राहुल तिवारी, अभिनंदन तिवारी, रिकी यादव ने अपनी उपस्थिति कराई।







