स्थानीय कारीगरों की आमदनी बढ़ाने एवं आत्मनिर्भर बनाने में मददगार होगा स्वदेशी मेला – जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

मंझनपुर के डायट मैदान में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो स्वदेशी मेला 2025 को बतौर मुख्यातिथ जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित कर अवलोकन किया।

मुख्यातिथि जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संबोधित करते हुए बताया कि स्वदेशी मेला सिर्फ एक अभियान नहीं,बल्कि आत्मनिर्भर भारत की जीवनशक्ति है।उत्तर प्रदेश का हर नागरिक अपने आस-पास निर्मित उत्पादों को अपनाए और राज्य को आर्थिक रूप से सशक्त,सांस्कृतिक रूप से गौरवान्वित बनाए। यह स्वदेशी मेले“स्वदेशी उत्पाद अपनाएं,उत्तर प्रदेश को सशक्त बनाएं”के नारे को ही जीवंत बना रहे हैं।स्वदेशी मेले का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है। इन मेलों में न केवल हस्तशिल्पियों और कारीगरों को बाजार मिलेगा,बल्कि उपभोक्ताओं को भी देशी उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता का सीधा अनुभव होगा। इसके जरिए स्वदेशी उत्पादों का प्रचार-प्रसार होगा,जबकि हस्तशिल्पियों को स्थानीय स्तर पर बाजार उपलब्ध हो रहा है। यही नहीं,उत्पादकों को उपभोक्ताओं से सीधे जुड़ने का भी अवसर प्राप्त हो रहा है। वहीं,पारंपरिक कला और शिल्प को जीवित रखने के मिशन को भी बल मिल रहा है। इसके साथ ही बड़े पैमाने पर आर्थिक विकास और रोजगार सृजन भी हो रहा है। साथ ही सभी को स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया इस मौके पर राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा,जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर,कोऑपरेटिव चेयरमैन शिवमोहन मौर्य,जिला उपाध्यक्ष अरविंद द्विवेदी,नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र सरोज फौजी,कविता पासी,चेयरमैन अजुहा शांति कुशवाहा,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सिराथू लवकुश मौर्य,सहित सम्मानित मण्डल अध्यक्षगण कार्यकर्तागण,समूह के बहनें उपस्थित रहीं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें