आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली ,को लेकर क्षेत्राधिकारी चायल द्वारा उपजिलाधिकारी चायल के साथ थाना पिपरी क्षेत्र अंतर्गत मखऊपुर में पटाखा की दुकान लगने वाले स्थल का किया निरीक्षण 

 

कौशाम्बी- क्षेत्राधिकारी  द्वारा थाना प्रभारी पिपरी एवं पुलिस बल के साथ आमजन की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु बूंदा मोड़ पर फुट पेट्रोलिंग की गई तथा आमजनमानस को भयमुक्त माहौल के लिए आश्वस्त किया गया। साथ ही प्रभावी ढंग से सघन वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की विस्तृत जांच की गई। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक दस्तावेज, वाहनों की कानूनी स्थिति और संदिग्ध वस्तुओं की पड़ताल की गई तथा शीशे में लगी काली फिल्म लगाए चार पहिया वाहनों एवं जाति लिखे वाहनों को विरुद्ध कार्यवाही की गई एवं शराब की दुकानों को भी चेक किया गया।

संबंधित को त्यौहारों पर शांति, सुरक्षा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More