*मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत जनपद कौशाम्बी पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
आज दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक जनपद कौशाम्बी श्री राजेश कुमार के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं संबंधित क्षेत्राधिकारीगण तथा समस्त थाना प्रभारीगण के नेतृत्व में जनपद के समस्त थानों की एंटी रोमियो स्क्वाड व महिला मिशन शक्ति टीमों द्वारा महिलाओं व बालिकाओं के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।
*अभियान के दौरान निम्न थाना क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए—*
थाना मंझनपुर – श्री मंगल प्रसाद शकुंतला देवी इंटर कॉलेज शमशाबाद, करनपुर चौराहा एवं आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग कर बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
थाना करारी – ग्राम गवारा तैयबपुर स्थित जे.एस. इंटर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण पर गोष्ठी आयोजित की गई।
थाना चरवा – बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु जागरूक किया गया तथा महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।
थाना सराय अकिल – उच्च प्राथमिक विद्यालय रक्सराई में बालिकाओं को महिला सुरक्षा, स्वावलंबन व हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया।
थाना पश्चिम शरीरा – प्राथमिक विद्यालय पूरब शरीरा में बालिकाओं व शिक्षकों को गुड टच-बैड टच की जानकारी दी गई।
थाना कौशाम्बी – ग्राम भीख गर्ग का पूरा में महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा विषयक संवाद आयोजित किया गया।
थाना सैनी – ग्राम विजयीपुर में भ्रमणशील होकर महिलाओं व छात्राओं को शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।
थाना महेवाघाट – कंपोजिट विद्यालय दलेलागंज में साइबर अपराध व महिला सुरक्षा पर चर्चा कर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।
थाना कड़ाधाम – ग्राम पंचायत सौरई बुजुर्ग में गोष्ठी आयोजित कर बालिकाओं को सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के उपाय बताए गए।
थाना मोहब्बतपुर पइंसा – डॉ. आर.के. सिंह विद्यालय बदबदापुर, डॉ. भीमराव अंबेडकर विद्यालय कैमा, प्राथमिक विद्यालय कैमा, प्राथमिक विद्यालय आनेठ एवं आंगनवाड़ी केंद्र कैमा में जाकर जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
थाना पिपरी – स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज दुल्हापुर में बालिकाओं के साथ बैठक कर सुरक्षा व हेल्पलाइन जानकारी दी गई।
थाना संदीपनघाट – महंगावा इंटर कॉलेज के बाहर बालिकाओं के साथ मीटिंग कर शासन द्वारा संचालित सभी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
महिला थाना कौशाम्बी – कंपोजिट विद्यालय खोरा में “गुड टच-बैड टच” पर संवाद, वीडियो प्रदर्शन एवं क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर चेकिंग की गई।
—
*अभियान के दौरान महिला मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीमों ने बालिकाओं एवं महिलाओं को नारी सशक्तिकरण से संबंधित निम्न प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी दी—*
👉 मिशन शक्ति
👉 नारी सम्मान
👉 नारी सुरक्षा
👉 नारी स्वावलंबन
साथ ही निम्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई —
📞 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा
📞 1076 – माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
📞 1090 – वीमेन पावर लाइन
📞 102 – स्वास्थ्य सेवा
📞 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
📞 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन
📞 181 – महिला हेल्पलाइन
टीमों ने महिला हेल्पडेस्क, साइबर हेल्पडेस्क, एंटी रोमियो स्क्वाड एवं थाना सीयूजी नंबर की जानकारी देकर महिलाओं को आत्मरक्षा व जागरूकता के प्रति प्रेरित किया।
*जनपद कौशाम्बी पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु जन-जागरूकता अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।*






