कौशांबी: भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए रोजाना अपने आवास स्थित कार्यालय में जनसुनवाई कर रहे हैं। उन्होंने जनहित को सर्वोपरि मानते हुए एक मिसाल कायम की है, जहाँ फरियादियों की शिकायतों को न केवल सुना जा रहा है, बल्कि उनका त्वरित समाधान भी मौके पर ही सुनिश्चित कराया जा रहा है।
जनसुनवाई के दौरान मौर्य संबंधित सक्षम अधिकारियों को तुरंत मौके पर बुलाकर या फोन के माध्यम से समन्वय स्थापित करते हैं, जिससे शिकायतकर्ताओं को अपनी समस्या के समाधान के लिए भटकना न पड़े।
स्थानीय लोगों का कहना है कि भाजपा जिला अध्यक्ष की यह पहल सराहनीय है और इससे आम जन को राहत मिल रही है। जनसुनवाई में जल निकासी, सड़क मरम्मत, विद्युत आपूर्ति, आवास योजनाओं से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आ रही हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे जनता के साथ खड़े रहें और उनकी समस्याओं का समाधान करें।जब तक अंतिम व्यक्ति को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक हमारा प्रयास जारी रहेगा,उन्होंने कहा।






