प्रतापगढ़। कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया इन दिनों शस्त्रों के जखीरे को लेकर चर्चा में हैं। पत्नी भानवी कुमारी के वीडियो जारी करने के बाद विजयदशमी यानी दशहरा के दिन उनके शस्त्र पूजन का वीडियो सामने आया।
उन्होंने हनुमान जी की मूर्ति के सामने बड़ी संख्या में असलहे रखकर विधिवत उसकी पूजा की। बताया जाता है की शस्त्र पूजन के दौरान करीब चार सौ के आसपास असलहे थे। इनमें हर तरह के असलहे शामिल थे।
पुरोहित द्वारा मंत्रोच्चार के बीच शस्त्र पूजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में समर्थकों का जमावड़ा रहा।

सनातन धर्म में विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजन का विधान है। इसी के तहत कुंडा के बेंती स्थित राजभवन में दशहरा के दिन प्रत्येक वर्ष शस्त्र पूजन होता है। हालांकि इसके पहले राजा भैया ने कभी उसका वीडियो जारी नहीं किया था। लेकिन इस बार पूरे कार्यक्रम का वीडियो जारी हुआ है। इसमें राजा भैया अपने बच्चों के साथ शस्त्र पूजन करते दिखाई दे रहे हैं।
बतादें की राजा भइया की पत्नी रानी भानवी सिंह ने राजा भइया पर अवैध असलहों का जखीरा रखने का आरोप लगाया था। भानवी ने मामले की पीएमओ एवम गृह मंत्रालय में मामले को शिकायत की थी।






