कौशाम्बी
मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत कौशांभी पुलिस ने महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इस अभियान के दौरान महिला पुलिस कर्मियों द्वारा कानून व्यवस्था कायम रखने, अपराध रोकने और महिला सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यो के लिए विशेष पहचान और सम्मान प्राप्त हुआ।
कौशांभी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में महिला पुलिस कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। अभियान के तहत महिला पुलिस ने 155 महिला अपराध, 70 दहेज हत्या, 13 घरेलू हिंसा, और बाल संरक्षण जैसे मामलों में सक्रिय भागीदारी की। महिला पुलिस कर्मियों ने कुल 1076 मामलों की जांच की, जिनमें 1090 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।

उन्होंने बताया कि महिला पुलिस ने 102 जघन्य अपराधों, 510 घरेलू हिंसा के मामले और 1098 ट्रैफिक नियम उल्लंघन के मामलों में भी सफलता प्राप्त की है। इस अभियान के दौरान महिला पुलिस ने समर्पित और निष्ठावान सेवा का परिचय दिया है। इसके साथ ही उनके साहस और कर्मठता को भी विशेष सम्मान मिला।
कौशांभी पुलिस ने इस अवसर पर महिला पुलिस कर्मियों को मान्यता देते हुए कहा कि आगे भी महिला सुरक्षा और संवेदनशील मामलों में उनकी भूमिका और बढ़नी चाहिए। अभियान का उद्देश्य महिला सुरक्षा को और प्रभावी बनाना है।
#MissionShaktiUPP के तहत कौशांभी पुलिस लगातार महिला सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है






