रिपोर्ट- नईम सिद्दीकी
लखीमपुर खीरी- नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुआ में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख नेहा राज, मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वीरेन्द्र भूषण राज तथा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में कुल 1238 लोगों ने भाग लिया। इसमें 05 आग्रा आईडीओ 36 लैब में 325 मरीजों की जांच, उच्च रक्तचाप के 250 में से 185 मरीजों की जांच, 143 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच, डेंटल सर्जन द्वारा 35 मरीजों की जांच, नेत्र चिकित्सक द्वारा 43 रोगियों की जांच व उपचार, चर्म रोग चिकित्सक द्वारा 59 मरीजों का उपचार तथा नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ द्वारा 33 मरीजों का उपचार किया गया। इसके अलावा आयुष चिकित्सकों ने 185 मरीजों का उपचार किया। बाल रोग विशेषज्ञों द्वारा 75 बच्चों का उपचार तथा 35 बच्चों का टीकाकरण किया गया।

स्वास्थ्य शिविर में डॉ. नीता चौधरी, डॉ. अलका, डॉ. नसीरुद्दीन, डॉ. साजिद खान, डॉ. अमित सिंह, डॉ. सुभाष वर्मा सहित कई चिकित्सकों व स्टाफ ने अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम की निगरानी एनसीडी कंसल्टेंट सेल के राकेश गुप्ता द्वारा की गई।






