धर्मा देवी इण्टर कॉलेज में आयोजित हुई शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी

कौशाम्बी- बुधवार को धर्मा देवी इण्टर कॉलेज प्रांगण में *शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी* का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र/छात्राओं के सर्वांगीण विकास में होने वाली कठिनाइयों पर उनके अभिभावक से सीधा संवाद किया गया। आयोजित हुई संगोष्ठी में अभिभावकों ने छात्र/छात्राओं के पढ़ाई के दौरान होने वाली समस्याओं एवं उनके निवारण के लिए विद्यालय प्रबंध तंत्र के सम्मुख अपनी बात रखी।

 

विद्यालय के प्रवक्ता श्री शीतला प्रसाद पाण्डेय, श्री वरुण प्रकाश जोशी, श्री अंकित द्विवेदी, श्री बलवंत कुमार ने अपने अपने विषय में होने वाली समस्याओं पर विस्तृत चर्चा किया। संगोष्ठी में सम्मिलित अभिभावक श्री अतुल कुमार ने विद्यालय के अनुशासन की प्रशंसा करते हुए अपनी बात प्रस्तुत की एवम् श्री राज करन यादव ने जनसभा में विद्यालय के पठन-पाठन की प्रशंसा करते हुए विद्यालय पर भरोसा जताते हुए अभिभावकों से सीधी बात रखी कि “यहां के छात्र/छात्राएं भविष्य के भावी जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, डॉक्टर, प्रवक्ता आदि है।” श्री अमन त्रिपाठी ने अभिभावकों से छात्र/छात्राओं को सोशल मीडिया के दुरूपयोग से बचने के लिए अपने विचार रखें।
संगोष्ठी के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राम किरण त्रिपाठी ने आए हुए समस्त अभिभावकों का आभार व्यक्त किया व समय प्रबंधन पर बात करते हुए छात्र/छात्राओं के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों से घर पर नित-प्रतिदिन की गतिविधियों पर निरीक्षण करने का आग्रह किया।
इस कार्यक्रम के अवसर पर श्री राम सुभग त्रिपाठी(प्रबंधक-धर्मा देवी), श्री वीरेंद्र कुमार पाण्डेय (प्रधानाचार्य-धनपत्ति देवी), श्री शिव प्रकाश राजपूत, श्री अतुल कुमार, श्री राम करन यादव, श्री अखिलेश कुमार मिश्र, श्री धनवन्तरि कुमार आदि गणमान्य के साथ-साथ सैकड़ों अभिभावकों ने इस संगोष्ठी में उपस्थित रहें।
श्री राम शंकर सिंह ने अपने संचालन से कार्यक्रम में ऊर्जा का संचार किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More