दबंग युवक ने एक व्यक्ति को मारते हुए वीडियो वायरल,पुलिस से हुई शिकायत

 

कौशांबी- कोखराज थाना क्षेत्र के बम्हरौली निवासी दबंग विकास पाण्डेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहा है।

पीड़ित शिवदास मौर्य, ग्राम व पोस्ट कसिया पश्चिम, तहसील सिराथू के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वे जियो पेट्रोल पंप से पेट्रोल भराकर जीटी रोड पर चढ़ने वाले थे। इसी दौरान विकास पाण्डेय अपनी गाड़ी अनियंत्रित ढंग से चला रहा था और ब्रेक लगाने पर उसकी गाड़ी गिर गई। इसके बाद विकास पाण्डेय ने उन पर हमला कर दिया और बेरहमी से पीटने लगा।

पीड़ित शिवदास मौर्य चीखते-चिल्लाते रहे, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों के बीच-बचाव करने के बाद ही उनकी जान बच सकी। गंभीर रूप से घायल शिवदास का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वीडियो वायरल होने और पीड़ित की हालत खराब होने के बावजूद पुलिस की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More