कौशाम्बी- जिला पुलिस कार्यालय के आदेश पर आज 15 सितंबर से साइबर अपराध, साइबर सुरक्षा और डिजिटल साक्ष्य विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में जिले के सभी थाना प्रभारी, विवेचक व साइबर सेल अधिकारी शामिल हुए हैं। मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों को डिजिटल अपराध की पहचान, रोकथाम और डिजिटल सबूत के संरक्षण के बारे में तकनीकी जानकारी देना है।
पुलिस अधीक्षक कोशांबी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा ऑनलाइन अपराध, बैंकिंग धोखाधड़ी, सोशल मीडिया अपराध एवं अन्य साइबर अपराधों की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों को सोशल मीडिया, मोबाइल, इंटरनेट जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होने वाले अपराधों की जांच एवं डिजिटल साक्ष्य के सुरक्षित संकलन के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।
कोशांबी पुलिस ने बताया कि कार्यशाला के दौरान जमीनी स्तर पर साइबर अपराध की जांच प्रक्रिया, डिजिटल साक्ष्य की व्याख्या और बचाव के नए तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, पुलिस कर्मचारियों को डिजिटल अपराध से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए आधुनिक तकनीकों का अभ्यास कराया गया।
कार्यशाला के दौरान निम्न मुख्य बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया:
साइबर सुरक्षा हेतु साइबर अपराध जांच प्रक्रिया एवं संसाधनों पर प्रशिक्षण।
डिजिटल साक्ष्य के संग्रहण, विश्लेषण व साक्ष्य की सुरक्षित संकलन प्रक्रिया।
साइबर अपराध से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान हेतु आधुनिक तकनीकी तरीकों का प्रयोग।
पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों को जागरूक रहने और साइबर सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। कार्यशाला 16 सितंबर तक चलेगी और पुलिस कर्मियों को साइबर अपराध निपटाने की नवीनतम तकनीकों से रूबरू करवाया जाएगा






