जिलाधिकारी ने तहसील सिराथू के अंतर्गत आई.जी.आर.एस. शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का मौके पर जाकर किया भौतिक सत्यापन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी-

जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने तहसील सिराथू में आई.जी.आर.एस के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का मौके पर जाकर उप जिलाधिकारी योगेश कुमार गौड़ एवं शिकायतकर्ता की उपस्थिति में भौतिक सत्यापन किया।
आई.जी.आर.एस. संदर्भ संख्या-92517400016410 शिकायतकर्ता दशरथ प्रसाद निवासी- उदहिन बुजुर्ग के द्वारा आराजी संख्या 464 का सीमांकन कराने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था। इस प्रकरण की स्थलीय व अभिलेखीय जांच नायब तहसीलदार से करायी गयी थी, जॉचोपरान्त पाया गया कि गाटा संख्या 464 रकबा 0.870हे0 बंजर खाते की भूमि है। जिसके अधिकांश भाग पर पूर्व से आबादी बसी है। मौके पर कोई नया निर्माण कार्य नही हो रहा है। आवेदक के समक्ष इस आराजी 464 का सीमांकन किया गया। आवेदक को बताया गया कि खाली पडी, आंशिक भूमि 464 की है। शिकायत का निस्तारण सही पाया गया।


आई.जी.आर.एस. संदर्भ संख्या-92517400016628,16254 शिकायतकर्ता दशरथ प्रसाद पुत्र छोटेलाल आदि निवासी-उदहिन बुजुर्ग द्वारा बंजर खाते की भूमि 487,490,491 में हो रहे अवैध कब्जा को मुक्त कराने के सम्बन्ध में शिकायत की थी। प्रकरण की स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच नायब तहसीलदार से करायी गयी। जांचोपरांत पाया गया कि ग्राम उदहिन बुजुर्ग की गाटा संख्या 487/0. 2170 हे0, 490/0.5890 हैं0, 491/0.4280 हे0 राजस्व अभिलेखो में बंजर के खाते की भूमि है। इन गाटो के आंशिक भाग पर पूर्व से आबादी बसी हुई है। विपक्षी के द्वारा गाटा में किसी प्रकार का नया निर्माण नही हो रहा है। शिकायत का निस्तारण सही पाया गया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें